वाराणसी माँ गंगा का हरियाली श्रृंगार व जल बिहार
वाराणसी माँ गंगा का हरियाली श्रृंगार व जल बिहार
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ गंगा मंदिर बांसफाटक मे माँ गंगा का हरियाली श्रृंगार व जल बिहार दिनांक -2/8/2022 को शाम 7 बजे बांसफाटक विश्वनाथ मंदिर हेल्प डेस्क के सामने हुआ l जिसमे हरियाली श्रृंगार व जल बिहार के साथ भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया था l माता का मंदिर कामनी की हरी पत्तियों से, अशोक की पत्तियों से बेला, गुलाब, व फलो से सजाया गया था l सर्व प्रथम पंडित ऋषभ झा जी ने माता की आरती की l पूरा मंदिर जल से भरा हुआ और उसमे नाना प्रकार के फूलो से सजाया गया था l
बाल कलाकार अपने भजनो से सबका मन मोह लिया l
इस शुभ अवसर पर बिमल कुमार त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, कृतिका मिश्रा, देव मनोज अग्रवाल, इशिता त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, लक्ष्मी त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे l
सभी को माता का भोग, प्रसाद वितरित किया गया।
वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत खतरनाक हथियार का प्रयोग कर जान से मारने की कोशिश करने वाले 3 अभियुक्तगण थाना गिरफ्तार
