•   Wednesday, 04 Feb, 2026
Canteen for players inaugurated at Sampurnanand Stadium Sigra Varanasi

वाराणसी सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए कैंटीन का हुआ शुभारंभ

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए कैंटीन का हुआ शुभारंभ

​वाराणसी : सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्टेडियम में आगामी 04 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक मुस्तैदी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में शनिवार को कमिश्नर एस राज लिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, डीआईजी शिवहरि मीणा ने स्टेडियम का निरीक्षण किया । 
इस दौरान महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से मैच की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की । इनके मौके पर प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और खेल संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने खेल मैदान, सुरक्षा मानकों और खिलाड़ियों की सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
​निरीक्षण के दौरान सबसे पहले माता अन्नपूर्णा का विधि-विधान से पूजन किया गया, जिसके पश्चात खिलाड़ियों की सुविधा के लिए नवनिर्मित कैंटीन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कैंटीन में मौजूद खिलाड़ियों के साथ सीधा संवाद किया। 
कमिश्नर और जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों के जोश और खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। ​
अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि आयोजन में आने वाले देश भर के खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और स्टेडियम की व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)