सोनभद्र थाना चोपन में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो भाईयों में हुई खूनी जंग
सोनभद्र थाना चोपन में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो भाईयों में हुई खूनी जंग
सोनभद्र:-चोपन थाना क्षेत्रांतर्गत करगरा गांव में ग्राम प्रधान द्वारा लगाए गए सरकारी हैंडपंप से पानी भरने के विवाद को लेकर बड़े भाई शिव बच्चन ने छोटे भाई भोने सहित उनके परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीट दिया,पिडीत भोने ने बताया कि सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर शिव बच्चन उनके बड़े भाई और लड़कों से कहासुनी होने लगी इतने में भोने द्वारा112 नंबर को सूचना दे दी गयी मौके पर पहुंची ने पुलिस ने किसी प्रकार मामले को शान्त कराया,लेकिन जैसे ही 112 नंबर वहां से गई तो भोने के बड़े भाई शिव बच्चन और उनके लड़के पुनः उनसे लड़ने झगड़ने लगे।मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी तभी भोने के बड़े भाई शिव बच्चन और उनके लड़के ने मौके का फायदा उठाकर भोने के परिवार के सदस्यों एवं भोने को लाठी-डंडे से पीटकर खून से लहूलुहान कर दिया,बीच बचाव में लोगों ने भोने और उनके परिवार के सदस्यों को अस्पताल में ले जाकर उनका इलाज कराया जहां उनकी हालत स्थिर है वहीं भोने ने बताया कि उनके द्वारा चोपन थाने में तहरीर दी गई जिसके बाद पुलिस ने उनपर ही शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर दी,ऐसे में पुलिसिया कार्रवाई पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े होने लगे हैं ।
सोनभद्र आदिवासी के कंधे पर बंदूक रखकर सौदा कर रहे दलालों विरुद्ध सोनभद्र में प्रस्तावित PSP औद्योगिक परियोजना के विरोध
सोनभद्र रायपुर थाना क्षेत्र के गोटी बांध गांव दबंग सहजन सेवा केंद्र संचालक द्वारा दलित महिला और उसके पति को मारने पीटने का वीडियो हो रहा वायरल का बताया जा रहा है मामला