अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा थाना राजातालाब क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा थाना राजातालाब क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
आज दिनांक 14.04.2026 को नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन द्वारा थाना राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत कस्बा राजातालाब में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया।
इस दौरान द्वारा दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु जागरूक किया गया तथा फुटपाथ एवं मार्गों पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए।
दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु हाईवे के किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध प्रभावी चालान कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही होटल एवं ढाबों की नियमित जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना राजातालाब सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक निर्देश
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त पवन कुमार चौहान गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद