•   Wednesday, 04 Feb, 2026
A review meeting of the proposed auction through e auction was held in the property section under th Secretary Varanasi Development Authority.

वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में संपत्ति अनुभाग में ई-ऑक्शन के माध्यम से प्रस्तावित नीलामी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में संपत्ति अनुभाग में ई-ऑक्शन के माध्यम से प्रस्तावित नीलामी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्राधिकरण की संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया की समीक्षा करना तथा आवासीय योजनाओं की प्रगति का आकलन करना रहा।

बैठक में प्राधिकरण की संपत्तियों से संबंधित बकायेदारों के लंबित मामलों, किराया एवं वसूली की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। 
सचिव महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि बकाया वसूली को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण किया जाए तथा जिन मामलों में अनावश्यक विलंब हो रहा है, उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आवासीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा ई-ऑक्शन के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। 
इनमें लालपुर फेज-2, लैण्डमार्क टावर, अशोक विहार स्थित दुकान, बड़ी गैबी, उद्यान स्थित 271.25 वर्गमीटर क्षेत्रफल का भू-खण्ड, रामनगर, कोनिया, आकाशदीप, पाण्डेयपुर एवं ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की संपत्तियाँ सम्मिलित हैं। 
यह नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ई-ऑक्शन प्रणाली के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी, जिससे अधिकाधिक इच्छुक नागरिक भाग ले सकें।
डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि ई-ऑक्शन प्रक्रिया से प्राधिकरण की संपत्तियों का अधिकतम एवं उचित उपयोग सुनिश्चित होगा तथा इससे प्राप्त राजस्व का उपयोग वाराणसी के नियोजित एवं संतुलित विकास में किया जाएगा। 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-ऑक्शन से संबंधित सभी सूचनाएं समय से सार्वजनिक की जाएं तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखी जाए।
बैठक में संपत्ति अधिकारी आनन्द प्रकाश तिवारी, सहायक संपत्ति अधिकारी रमेश चन्द्र दूबे एवं संबंधित लिपिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)