A journalist associated with the Rural Journalists Association was attacked with deadly weapons in D
Kapsethi police station
Varanasi.
वाराणसी थाना कपसेठी स्थित दादूपुर गांव में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े एक पत्रकार पर जानलेवा हमला
Varanasi ki aawaz
वाराणसी थाना कपसेठी स्थित दादूपुर गांव में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे पत्रकार संजय कुमार गुप्ता पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यह घटना उनकी दुकान पर हुई।
हमलावरों में लालचंद मौर्या, उनके पुत्र और कुछ अज्ञात लोग शामिल थे। उन्होंने पत्रकार गुप्ता को लात-घूंसों और पत्थरों से पीटा। हमलावरों ने उन्हें पत्रकारिता बंद करने की धमकी भी दी।
बताया जा रहा है कि यह हमला पत्रकार द्वारा की गई रिपोर्टिंग से नाराज होकर किया गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर पत्रकार को बचाया।
घटना के बाद पत्रकार संजय कुमार गुप्ता ने धवकलगंज चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर कपसेठी थाने द्वारा उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वाराणसी थाना चौबेपुर वं एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जीएसटी फ्रॉड प्रकरण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 52 अदद ताश के पत्ते एवं माल फड़ ₹12,570/- नगद बरामद
