लखनऊ थाना पी जी आई कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी पर तैनात महिला आरक्षी 26 वर्षीय सरिता निषाद ने रविवार को अपने किराए के मकान में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली
लखनऊ थाना पी जी आई कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी पर तैनात महिला आरक्षी 26 वर्षीय सरिता निषाद ने रविवार को अपने किराए के मकान में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली
घटना की जानकारी तब हुई जब वह समय पर ड्यूटी पर नहीं आई और फोन किया गया तो फोन नहीं उठा।
कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी प्रभारी ने इंस्पेक्टर को मामले की सूचना दी और मौके पर पहुंचे देखा तो कमरा बंद था दरवाजा तोड़कर देखा तो दुपट्टे से फंदा लगाकर पंखे से लटकी हुई थी वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई।
विस्तार:
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका सिपाही सरिता निषाद पुत्री सुरेन्द्र चन्द्र मूलनिवासी कृष्णपुरा भरापुर थाना फतेहाबाद आगरा की रहने वाली है। मृतका 2021 बैच की अन्डर ट्रेनिंग महिला सिपाही थी। वह पिछली 11 जनवरी 2022 से थाना पीजीआई पर तैनात थी। रविवार को अपने कमरे के अन्दर किसी से वीडियो कॉल करते हुए पहले ब्लेड से अपने हाथ की नस को काट लिया उसके बाद अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है अभी जल्दी ही छुट्टी से लौटी थी।कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी गई है परिजन के आने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट:-डा सुनील जायसवाल
लखनऊ में वामपंथी और कम्युनिस्ट दलों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा को समाप्त करने और उसके स्थान पर लाए जा रहे विकसित भारत–ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन कानून के खिलाफ संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया
वाराणसी से जौनपुर जा रही बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, तीन की मौत, तीन की हालत नाजुक मृतक वाराणसी थाना कैंट के निवासी बताए जा रहे हैं
