•   Wednesday, 08 Apr, 2026
11 quintals of silver recovered outside Sigra Cantt Roadways Varanasi police station; two arrested; consignment worth Rs 1.85 crore creates panic among gold trad

वाराणसी थाना सिगरा कैंट रोडवेज के बाहर 11 क्विंटल चांदी बरामद, दो गिरफ्तार 1.85 करोड़ की खेप से वाराणसी स्वर्ण व्यवसायों में मचा हड़कंप

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिगरा कैंट रोडवेज के बाहर 11 क्विंटल चांदी बरामद, दो गिरफ्तार 1.85 करोड़ की खेप से वाराणसी स्वर्ण व्यवसायों में मचा हड़कंप


वाराणसी:-त्योहारों से पहले वाराणसी पुलिस ने चांदी तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सिगरा पुलिस ने सोमवार देर रात कैंट रोडवेज के बाहर चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 11 क्विंटल चांदी बरामद की, जिसकी कीमत करीब 1.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने मौके से एक तस्कर और एक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो लोडर वाहन भी जब्त किए गए हैं। सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद चांदी को अपने कब्जे में ले लिया। बरामद चांदी के साथ ‘गिलट’ (अशुद्ध चांदी के टुकड़े) भी मिले हैं, जिससे शक है कि यह खेप तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी हुई है।

डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि बरामद चांदी के स्वामित्व का अब तक किसी ने दावा नहीं किया है। फिलहाल आयकर विभाग पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रहा है। वहीं, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि तस्करी के नेटवर्क की पूरी कड़ी सामने आ सके।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सिगरा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र की टीम ने त्योहारों को लेकर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान की। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी किसी व्यापारी गिरोह या तस्कर नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है।

फिलहाल पुलिस और आयकर विभाग की टीमें मिलकर इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं। बरामद चांदी का वजन और शुद्धता जांच के लिए फॉरेंसिक और मेटल टेस्टिंग लैब भेजी जाएगी।

सख्ती का असर:वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में त्योहारों के मद्देनज़र लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने कई संदिग्ध वाहनों से नकदी और बहुमूल्य धातुएं बरामद की हैं।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)