•   Thursday, 14 May, 2026
Varanasi Ramnagar police found a missing 70 year old woman and handed her over safely to her family.

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा 70 वर्षीय महिला को खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा 70 वर्षीय महिला को खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया

वाराणसी थाना रामनगर पर इस आशय कि लिखित सूचना प्राप्त हुई कि आवेदक की बड़ी माता उम्र 70 वर्ष जो घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गयीं लेकिन घर वापस नही आयीं, काफी खोजबीन की गयी परन्तु कोई पता नही चला सका तत्पश्चात आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रामनगर पर गुमशुदगी सं0 016/2026 पंजीकृत किया गया। उक्त गुमशुदगी की जांच प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा उ०नि० अमित शर्मा को सुपुर्द किया गया। 

जांच कर्ता द्वारा गुमशुदा की तलाश, पतारसी -सुरागरसी प्रारम्भ की गयी तथा थाना स्थानीय की मिशन शक्ति की प्रभारी म०उ०नि० गरिमा गौतम व म0का0 उमा, म0का0 मंजू को भी लगाया गया। 

गुमशुदा की तलाश हेतु लगाये गये पुलिस बल द्वारा प्रभारी निरीक्षक रामनगर के आदेश निर्देश के क्रम में गुमशुदा उपरोक्त की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों का प्रयोग कर उक्त गुमशुदा को तलाश कर उनके परिजनों कों सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना रामनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

सराहनीय कार्य करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. राजकिशोर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 अमित शर्मा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. म0उ0नि0 गरिमा गौतम थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. म0का0 मंजू थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)