•   Thursday, 14 May, 2026
Varanasi Police Station Mirzamurad arrested accused Rohit Kumar Gautam with one stolen Splendor moto

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस ने बिना नम्बर की चोरी की 01 अदद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त रोहित कुमार गौतम को किया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस ने बिना नम्बर की चोरी की 01 अदद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त रोहित कुमार गौतम को किया गिरफ्तार

 

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर करधना छावनी पानी टंकी के पास से अभियुक्त रोहित कुमार गौतम पुत्र विद्या प्रकाश निवासी ग्राम बसन्तपुर थाना सिंधौरा, जनपद वाराणसी (उम्र लगभग 20 वर्ष) को बिना नम्बर की चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पर मु0अ0सं0 125/26 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने जनपद जौनपुर के थाना केराकत क्षेत्र से एक शादी समारोह के दौरान चोरी की थी तथा आज उसे बेचने के उद्देश्य से जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

 

चेसिस नम्बर से उक्त वाहन का नम्बर UP62BY4822 का होना पाया गया। थाना केराकत, जनपद जौनपुर से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में मु0अ0सं0 181/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।

 

बरामदगी का विवरण:- बिना नम्बर की चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस ग्रे ब्लैक रंग

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

 

• रोहित कुमार गौतम पुत्र विद्या प्रकाश, निवासी ग्राम बसन्तपुर थाना सिंधौरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष। 

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-

 

1. उ0नि0 अजीत कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी करधना, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी। 

2. उ0नि0 प्रेम कुमार, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी। 

3. रि0का0 गोविन्द शाह, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

   

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त गोमती जोन

कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)