वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा पास्को एक्ट से संबंधित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा पास्को एक्ट से संबंधित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी व पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन व अपर पुलिस उपायुक्त जोन वरुणा कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट द्वारा मु0अ0सं0-0221/2026, धारा-137(2), 87 बी0एन0एस0 थाना कैण्ट कमि० वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त आशीष कुमार पटेल पुत्र अजय कुमार पटेल नि० ग्राम मझगँवा कला थाना कपसेठी वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को सर्विलांस सेल व मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त के घर ग्राम सरावाँ छोटा थाना कपसेठी कमि० वाराणसी से दिनांकः 10.05.26 समय 17.30 बजे गिरफ्तार किया गया एवं मौके से नाबालिग पीडिता पूजा ( काल्पनिक नाम) उम्र 16 वर्ष की बरामदगी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही कैण्ट पुलिस द्वारा की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 06.05.2026 को वादी मुकदमा द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री पूजा (काल्पनिक नाम) उम्र 16 वर्ष के बिना बताये घर से कहीं चली जाने व वापस न आने के सम्बंध में 1. मो0न0-7068082507 का धारक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0-0221/2026 धारा-137(2) भा0न्या०सं० थाना कैण्ट पर पंजीकृत कराया गया था।
अज्ञात अभियुक्त व पीडिता की तलाश पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल व मुखबिर की सहायता से की जा रही थी। दिनांक 10.05.26 को नाबालिग पूजा (काल्पनिक नाम) उम्र 16 वर्ष को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले जाने वाला अभियुक्त थाना कैण्ट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया व मौके से नाबालिग पीडिता पूजा (काल्पनिक नाम) उम्र 16 वर्ष की बरामदगी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
आशीष कुमार पटेल पुत्र अजय कुमार पटेल नि० ग्राम मझगँवा कला थाना कपसेठी वाराणसी उम्र 21 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
अभियुक्त के घर ग्राम सरावाँ छोटा थाना कपसेठी कमि० वाराणसी से दिनांक 10.05.26 समय 17.30 बजे।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 0221/2026 धारा 137 (2), 87 बीएनएस थाना कैंट कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 घनश्याम निषाद थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
4. रि0का0 संदीप कुमार थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
5. म0का0 स्नेहा पाण्डेय थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आपत्तीजनक एआई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत 24 घण्टे के अन्दर अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये कीमती सामान के साथ 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया