वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस द्वारा बहला फुसलाकर घर से गहने चोरी करने वाले 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस द्वारा बहला फुसलाकर घर से गहने चोरी करने वाले 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
(50000/- रूपया नगद, दो अदद कान की बाली, चार अदद पायल व छः अदद बिछिया बरामद) ।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मु0अ0सं0-0101/2026, धारा-318(4)/303(2)/61(2)/115(2)/351(3)/352/317 (2) बीएनएस थाना कैण्ट कमि० वाराणसी से सम्बन्धित कुल 02 नफ़र अभियुक्तगण को आज दिनांक-07.05.2026 को समय करीब 00.05 बजे स्थान हजरत बाबा अली बख्स शहीद मजार फुलवरिया थाना कैण्ट कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 50000/- रूपया नगद, दो अदद कान की बाली, चार अदद पायल, छः अदद बिछिया बरामद हुआ। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक- 01.03.26 को वादिनी मुकदमा द्वारा मु0अ0सं0- 0101/2026, धारा-318(4)/316(2)/115(2)/351(3)/352 बी0एन0एस० प्रतिवादीगण द्वारा वादिनी के पुत्र अभिषेक चौबे उर्फ राज को बहला फुसलाकर धोखाधड़ी पूर्वक वादिनी का जेवरात ले लेना व मांगने पर मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए जेवरात वापस न देने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। दिनांक 07.05.26 को बहला फुसलाकर घर से गहने चोरी करने वाले अभियुक्तगण को 50000/- रूपया नगद, दो अदद कान की बाली, चार अदद पायल, छः अदद बिछिया के साथ थाना कैण्ट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. अमन सेठ पुत्र महेश सेठ निवासी कुम्हारपुरा फुलवरिया थाना कैण्ट वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष।
2. प्रिन्स सेठ पुत्र महेश सेठ निवासी कुम्हारपुरा फुलवरिया थाना कैण्ट वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
1. कुल 50000/- (पचास हजार रुपए) नकद ।
2. दो अदद कान की बाली।
3. चार अदद पायल ।
4. छः अदद बिछिया ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
दिनांक 07.05.26 समय 00.05 बजे, स्थान हजरत बाबा अली बख्स शहीद मजार फुलवरिया थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण-
1.मु0अ0सं0-0101/2026, धारा-318 (4)/303(2)/61(2)/115(2)/351(3)/352/317 (2) बीएनएस थाना कैंट कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 दीक्षा पाण्डेय थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 शान्तनु मिश्रा थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
4. उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
5. का0 सूर्यप्रकाश विमल थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
6. का0 राकेश कुमार सिंह थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आपत्तीजनक एआई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत 24 घण्टे के अन्दर अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये कीमती सामान के साथ 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया