•   Thursday, 14 May, 2026
Varanasi Cantt Police Team Arrests Vicious Criminal Who Forced Young Woman To Commit Suicide By Frau

वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा करोड़ों की धोखाधड़ी कर युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा करोड़ों की धोखाधड़ी कर युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0184/2026 धारा 108 बी0एन0एस० थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद साहू निवासी इन्द्रा चौक बेतिया थाना सदर बेतिया जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार उम्र करीब 32 वर्ष को आज दिनांक 05.05.26 समय 12.15 बजे, डीएम कम्पाउण्ड के पास वाली गली फुलवरिया थाना कैण्ट कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 16.04.26 को वादिनी मुकदमा द्वारा, प्रतिवादीगण द्वारा वादिनी की बहन (मृतका) को परेशान व उत्पीड़ित करना जिससे वादिनी की बहन (मृतका) द्वारा आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध मे दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-0184/2026, धारा-108 बी0एन0एस0 थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी पर पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 बुद्ध राज द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

सूरज कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद साहू निवासी इन्द्रा चौक बेतिया थाना सदर बेतिया जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार उम्र करीब 32 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

दिनांक 05.05.26 को समय 12.15 बजे, डीएम कम्पाउण्ड के पास वाली गली फुलवरिया थाना कैण्ट कमि० वाराणसी से ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 0070/2026 धारा 316(2)/318(4)/319(2)/351(2) BNS थाना सिगरा कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0 0184/2026 धारा 108 बीएनएस थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।

3. मु0अ0सं0 0112/2026 धारा 316(2)/351(2)/352 BNS थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।

4. मु0अ0सं0 216/26 धारा 318 (4) BNS थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 शान्तनु मिश्रा थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।

3. का0 राजू शाह थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।

4. हे0का0 चन्द्रमा प्रसाद शर्मा थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।

5. का0 सत्यप्रकाश यादव थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।

6. रि0का0 चन्द्र प्रताप भट्ट थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)