साइबर अपराधियों के साथ मिलकर अपने आधार कार्ड पैनकार्ड मे कूटरचना कर नाम-पता बदलते हुए अवैध तरीके से जमानत लेने वाले गैंग के सरगना सहित दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
साइबर अपराधियों के साथ मिलकर अपने आधार कार्ड पैनकार्ड मे कूटरचना कर नाम-पता बदलते हुए अवैध तरीके से जमानत लेने वाले गैंग के सरगना सहित दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 08.05.2026 को मुखबिर खास के माध्यम से साइबर थाना वाराणसी पर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियो द्वारा साइबर अपराधियों के साथ मिलकर अवैध रूप से अपने आधार कार्ड पैनकार्ड मे कूटरचना कर नाम पता बदलते हुए अवैध रूप से अपराधियों की जमानत ली जा रही है उक्त सूचना के बारे मे उच्चाधिकारी गण को अवगत कराया गया।
उक्त प्रकरण के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय श्री मोहित अग्रवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सुश्री नीतू कादयान द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश किया गया जिसके पश्चात थाना साइबर क्राइम वाराणसी से सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध विदुष सक्सेना के नेतृत्व मे एक टीम गठन कर कचहरी के आस पास पतारसी सुरागरसी हेतु रवाना किया गया, उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 09.05.2026 को वाराणसी से 02 शातिर अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से फर्जी आधार कार्ड व फर्जी थाने की वेरीफिकेशन रिपोर्ट तथा नकदी बरामद की गयी है।
अपराध करने का तरीका-
घटना मे संलिप्त अपराधियों की एक संगठित गैंग है जोकि विभिन्न थानो के मुकदमो मे गिरफ्तार अभियुक्तगणो के संपर्क में आकर पैसे के बदले जमानतदार उपलब्ध कराने की बात की जाती है उसके बाद इनके द्वारा अपने गैंग के विभिन्न सदस्यो का आधार कार्ड पैनकार्ड मे कूटरचना कर नाम पता आदि बदल दिया जाता है फिर बेल बान्ड दाखिल किया जाता है फिर इनके द्वारा सम्बन्धित थाने का फर्जी मुहर बनाकर स्वतः थाने की फर्जी वेरीफिकेशन रिपोर्ट बनाई जाती है और स्पीडपोस्ट के माध्यम से मा० न्यायालय मे रजिस्ट्री कर दी जाती है इस प्रकार से इनके द्वारा साइबर अपराधियो व अन्य अपराधियों की जमानत ले ली जाती है और इसके बदले मनमाफिक पैसे प्राप्त किये जाते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. बलराम दास पुत्र बजरंगी सिंह निवासी कोईरान चमांव थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 76 वर्ष।
2. जनार्दन सिंह पुत्र दुब्बर सिंह निवासी चमांव अहिरान थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 56 वर्षी
आपराधिक इतिहास का विवरण-
मु0अ0सं0 14/2026 धारा 318(4), 242, 336(3), 338, 340(2) बीएनएस थाना साइबर क्राइम वाराणसी।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद
निरीक्षक विजय नारायण मिश्र
निरीक्षक गोपाल जी कुशवाहा
निरीक्षक विपिन कुमार
उ0नि0 आलोक रंजन सिंह
उ0नि0 विवेक सिंह
उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार
हे0का0 गौतम कुमार
का0 चन्द्रशेखर यादव
का० पृथ्वीराज सिंह
का० सूर्यभान सिंह
का) अवनीश सिंह
का० अंकित प्रजापति
का० अनिल मौर्या
का0 त्रिलोकी कुमार
का० जतिन कुमार
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
(अपराध) कमिश्ररेट वाराणसी।
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आपत्तीजनक एआई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत 24 घण्टे के अन्दर अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये कीमती सामान के साथ 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया