•   Thursday, 14 May, 2026
Regarding auction of goods case/unclaimed vehicles under Operation Clean Campaign

ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत माल मुकदमाती/लावारिस वाहनों की नीलामी के संबंध में

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत माल मुकदमाती/लावारिस वाहनों की नीलामी के संबंध में

ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत थाना फूलपुर परिसर में लंबे समय से निरुद्ध कुल 36 अदद माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु कार्यवाही की जा रही है। उक्त वाहनों के संबंध में माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-04, वाराणसी के आदेश दिनांक 16.03.2026 तथा संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट के क्रम में भौतिक सत्यापन एवं मूल्यांकन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है।

उक्त वाहनों के विधिवत निस्तारण हेतु समिति का गठन किया गया है, जो दिनांक 24.05.2026 को प्रातः 10:00 बजे थाना फूलपुर परिसर में नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराएगी। नीलामी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमानुसार संपादित की जाएगी।

इच्छुक फर्म/व्यक्ति, जो नीलामी में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे पूर्व में थाना फूलपुर परिसर में उपस्थित होकर वाहनों का निरीक्षण कर सकते हैं तथा निर्धारित शर्तों एवं नियमों के अनुसार दिनांक 24.05.2026 को आयोजित नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)