Police Commissioner, Commissionerate Varanasi, Mohit Agarwal, gave necessary instructions by briefing in view of the proposed arrival/visit program of Hon'ble Chief Minister of Uttar Pradesh.
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ब्रीफिंग कर दिए आवश्यक निर्देश
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्बाध यातायात बनाए रखने हेतु पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना प्रभावी रूप से लागू रहे तथा प्रस्थान उपरांत जाम की स्थिति रोकने हेतु सतत निगरानी रखी जाए।
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश केवल सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के उपरांत ही दिया जाए तथा वीवीआईपी मार्ग पर भी प्रत्येक व्यक्ति एवं गतिविधि की समान रूप से कड़ी जांच सुनिश्चित की जाए।
ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को पूर्व ब्रीफिंग के माध्यम से उनकी जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाए।
कार्यक्रम में आने वाले व्यक्तियों हेतु स्थल के समीप अस्थाई पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए तथा वीवीआईपी मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन खड़े होने की अनुमति न दी जाए।
नव नियुक्त आरक्षियों को वीवीआईपी ड्यूटी में अनुभवी एवं वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ तैनात किया जाए तथा उनकी पूर्व में समुचित ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएं।
सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक पहलू को गंभीरता से लेते हुए पूर्व घटनाओं का विश्लेषण कर संभावित जोखिमों का आकलन किया जाए तथा हर परिस्थिति में उच्च स्तरीय सतर्कता बनाए रखी जाए।
सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भीड़ एवं यातायात पर सतत निगरानी रखें, किसी भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने से पूर्व ही प्रभावी नियंत्रणात्मक कदम उठाएं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।
भीड़ नियंत्रण के दौरान “नो टच पॉलिसी” का कड़ाई से अनुपालन किया जाए, महिला संबंधित प्रबंधन केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही किया जाए।
ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी अपने साथ पर्याप्त संख्या में रस्सें रखें तथा कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग पर भीड़ नियंत्रण हेतु उनका प्रभावी एवं समुचित उपयोग सुनिश्चित करें।
वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग पर भीड़ प्रबंधन के लिए अधिकारीगण लाउड हेलर एवं पीए सिस्टम साथ रखें, जिससे आवश्यक निर्देश समय पर स्पष्ट रूप से प्रसारित किए जा सकें।
वीवीआईपी कार्यक्रम/ मार्ग में "नो फ्लाई जोन", ड्रोन सहित उड़ने वाली समस्त वस्तुओं का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
कार्यक्रम स्थल एवं वीवीआईपी मार्ग के आसपास रूफटॉप ड्यूटी सुनिश्चित की जाए तथा कंट्रोल रूम द्वारा सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाए।
सभी पुलिस कर्मी अच्छे टर्न-आउट में निर्धारित समय से ड्यूटी प्वाइंट पर हो उपस्थित, साथी पुलिसकर्मी की करें पहचान, ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का न करें प्रयोग ।
ड्यूटी के दौरान आम जनमानस के साथ विनम्रता, शालीनता एवं संवेदनशीलता बनाए रखते हुए व्यवहार किया जाए, जिससे पुलिस की सकारात्मक एवं विश्वसनीय छवि सुदृढ़ हो सके।
आज दिनांक 04.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कैम्प कार्यालय पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की गई ।
पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना प्रभावी रूप से लागू रखी जाए तथा कार्यक्रम के पश्चात यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु सतत निगरानी की जाए।
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश केवल सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के उपरांत ही सुनिश्चित किया जाए और वीवीआईपी मार्ग पर प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए।
सभी ड्यूटी कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति पूर्व से स्पष्ट रूप से अवगत कराते हुए अस्थाई पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मार्ग पर किसी भी प्रकार के अवरोध को रोकने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा के प्रत्येक पहलू पर गंभीरता से विचार करते हुए संभावित जोखिमों का आकलन कर उच्च सतर्कता बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण में “नो टच पॉलिसी” का पालन करने, महिला संबंधित व्यवस्था महिला पुलिस द्वारा ही संपादित कराने तथा लाउड हेलर, पीए सिस्टम, रस्सों आदि का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।
साथ ही नो फ्लाई जोन का कड़ाई से अनुपालन, सीसीटीवी एवं रूफटॉप निगरानी, समय से ड्यूटी पर उपस्थिति तथा आमजन के प्रति विनम्र व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा सहित, एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, साथ ही गूगल मीट के माध्यम से सभी थाना प्रभारी द्वारा ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।7
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आपत्तीजनक एआई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत 24 घण्टे के अन्दर अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये कीमती सामान के साथ 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया