मिर्जापुर पुलिस पर फायर करने वाला अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार तमंचा कारतूस बरामद
मिर्जापुर पुलिस पर फायर करने वाला अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार तमंचा कारतूस बरामद
मिर्जापुर:-जनपद पुलिस के रोकने पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को अहरौरा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। जो सोनभद्र राबर्ट्सगंज तकिया का गैंगस्टर में निरुद्ध शातिर बदमाश गफ्फूर पुत्र तैयब निकला। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया। कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया।
अहरौरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र की देखभाल व गश्त में थे । इस दौरान पता चला कि एक शातिर बदमाश अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से खप्पर बाबा आश्रम की तरफ से आ रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ सतर्क हो गए। मोटरसाइकिल सवार के नजदीक आने पर उसे रुकने का इशारा किया गया । जिस पर मोटर साइकिल सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया ।
पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर बदमाश गफ्फूर पुत्र तैयब निवासी तकिया थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को पकड़ लिया । अन्य मोटर साइकिल सवार अंधेरे व रात्रि का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा । पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिंदा व एक खोखा कारतूस का बरामद किया गया । थाना अहरौरा मे मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
अभियुक्त गफ्फूर पेशेवर एवं शातिर किस्म का अन्तर्राज्यीय अपराधी बताया गया है। जो मीरजापुर एवं आसपास के जनपदों में गोवध एवं पशु क्रूरता जैसे अपराध कारित करता है। थाना अहरौरा पर पंजीकृत गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम तथा गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ़ 4 मामले दर्ज हैं।
पंजाब फिरोजपुर में सतलुज दरिया में पानी बढ़ने से एक बार फिर टेम्परेरी बन टूटा गया है, किसानों की परेशानियां पानी में डूबीं