जौनपुर बिजली विभाग की घोर लापरवाही की भेट चढ़ते बाल बाल बचा अस्थाई लाइनमैन पहुंचा जिला अस्पताल
जौनपुर बिजली विभाग की घोर लापरवाही की भेट चढ़ते बाल बाल बचा अस्थाई लाइनमैन पहुंचा जिला अस्पताल
ट्रांसफ़र बदलने के लिए लिया गया था सटडाउन, आखिर किसकी लापरवाही का शिकार हुआ लाइनमैन,
जौनपुर - नगर क्षेत्र के विद्युत विभाग के अस्थाई लाइनमैन प्रदीप उर्फ मुन्ना पुत्र स्व पूर्णवासी 35 वर्षीय निवासी नईगंज थाना लाइनबाजार को ट्रांसफ़र बदलते के दौरान करंट लगने से गंभीर रूप से घायल होने पर लाया गया जिला अस्पताल, लाइनमैन प्रदीप ने बताया कि मियांपुर फिडर के शेखपुरा में कल रात ट्रांसफ़र जल गया था जिसे बदलने के लिए विभाग से ट्राली ट्रांसफ़र लगाने के लिए आदेश हुआ, जिसके लिए शेखपुरा में 33 हजार केवीए एलटी लाइन का सटडाउन लेने के उपरांत विद्युत कर्मी काम पर जुट गया, शेखपुरा के 3 नम्बर एवं मियांपुर फिडर पर तैनात अस्थाई लाइनमैन के पद पर कार्यरत प्रदीप जो आज मियांपुर शेखपुरा स्थित रजई के टाल पर जले ट्रांसफ़र को बदलने के लिए आज 28/04/2022 को ट्राली वाला ट्रांसफ़र लगाने के लिए स्थाई लाइनमैन ओम प्रकाश द्वारा विभाग के जेई शक्ति सिंह से सटडाउन लिया गया जिसके बाद विद्युत विभाग का अस्थाई लाइनमैन प्रदीप कुमार ट्राली वाला ट्रांसफ़र बदलने हेतु 33 हजार केवीए की लाइन पर निश्चित होकर काम पर लग गया, किन्तु विभाग के लापरवाह लोगों की लापरवाही के कारण आज लाइनमैन प्रदीप मौत के मुह के निकट पहुंच गया, जिसकी आज जान जा सकती थी, करंट लगने के बाद आनन फानन में प्रदीप को लाया गया जिला अस्पताल जहाँ उक्त लाइनमैन का चल रहा इलाज, सवाल यह उठता है की इस प्रकार की घोर लापरवाही पर जिला प्रशासन किस प्रकार की और क्या कार्यवाही करेगा??
रिपोर्ट-सतांशु गुप्ता.जौनपुर
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आपत्तीजनक एआई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत 24 घण्टे के अन्दर अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये कीमती सामान के साथ 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया