वाराणसी चोलापुर थानाक्षेत्र के रामगांव में एक पिता ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे डाला
वाराणसी चोलापुर थानाक्षेत्र के रामगांव में एक पिता ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे डाला
गुस्से में आकर बाप ने अपने पांच साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मामला पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़े से शुरू हुआ।
जानकारी के अनुसार चोलापुर थानाक्षेत्र के रामगांव निवासी महिला सोनी देवी ने थाने पहुंचकर अपने पति गिरजाशंकर पर ये सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कि उसके और उसके पति के बीच शनिवार दोपहर 11 बजे झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्साए पति ने अपने 5 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और मुझे कमरे में बंद कर दिया। महिला के अनुसार किसी तरह उसने अपने मायके वालों को फोन करके बुलाया, जिसके बाद उसने थाने आकर पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।
महिला से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
वहीं इस मामले में पुलिस की ओर से बताया गया कि मृतक की माँ सोनी देवी के द्वारा अपने पति के विरूद्ध तहरीर दी गयी है। अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
आरोपी गिरजाशकंर राम निवासी रामगाँव थाना चोलापुर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला पति पत्नी के विवाद का है। जिस कारण पति नें गुस्से में आकर अपने ही पुत्र का गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट:-डा सुनील जायसवाल
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आपत्तीजनक एआई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत 24 घण्टे के अन्दर अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये कीमती सामान के साथ 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया