•   Thursday, 14 May, 2026
A bus coming from Varanasi towards Prayagraj collided with Radhe Krishna Hotel in village Rupapur un

वाराणसी थाना मिर्जामुराद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रूपापुर स्थित राधे कृष्णा होटल के सामने वाराणसी से प्रयागराज की ओर से आ रही बस का जोरदार टक्कर

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz


आज दिनांक 10.05.2026 को समय लगभग 14:30 बजे थाना मिर्जामुराद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रूपापुर स्थित राधे कृष्णा होटल के सामने वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही रोडवेज बस संख्या UP63BT3777 ओवरटेक करते समय आगे चल रहे ट्रक संख्या UP77AT5321 से टकरा गई।

दुर्घटना में बस चालक सहित कुछ यात्रियों को चोटें आईं। सूचना प्राप्त होते ही थाना मिर्जामुराद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भिजवाकर उपचार उपलब्ध कराया गया।

दुर्घटना के उपरांत सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सामान्य कराया गया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। कानून व्यवस्था संबंधी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)